शिलाई के रास्त में चट्टान गिरने से दीवार तोड़कर आगे खिसकी कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत रोनहाट बाजार के रास्त-मानल-चुनट्टी सड़क पर वीरवार को पहाड़ी से एक चट्टान गिर कर रिहायशी मकान में बनाई गई दुकान में जा घुसी। दुकान का शट्टर तोड़कर चट्टान अंदर घुस गई, जिससे वहां पर खड़ी की कार को भारी नुकसान हुआ है। चट्टान के धक्के से गाड़ी आगे खिसकी और दीवार तोड़कर बाहर निकल गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह पुत्र शोभाराम निवासी क्यारी ने शिलाई थाना में इसकी अर्जी दायर की है। उनका कहना है कि वीरवार को सुबह लगभग 6:30 बजे सड़क के ऊपर से एक बड़ी चट्टान गिरी। चट्टान गैराज के शट्टर को तोड़कर गाड़ी तक पहुंच गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। चट्टान के धक्के से गाड़ी भी आगे खिसकी गई और ईंटों की दीवार तोड़कर उसका अगला हिस्सा आगे निकल गया। शिलाई थाना प्रभारी अशोक नेगी ने मामले की पुष्टि की है।