फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कालाअंब से हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
हरियाणा के कालाअंब में अवैध कब्जे हटाने को लगाया गया बुल्डोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे हरियाणा राज्य के कालाअंब में सोमवार को हरियाणा प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। सड़क के किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाने की इस मुहिम के दौरान हिमाचल-हरियाणा की सीमा को लेकर किसी तरह का विवाद न हो, इसके चलते सिरमौर प्रशासन मौके पर डटा रहा। एसडीएम नाहन विवेक कुमार की अगुवाई में पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर सोमवार को कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में हरियाणा लोक निर्माण विभाग की ओर से अवैध कब्जों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क के साथ हरियाणा क्षेत्र में कालाअंब-झिरिवाला लगभग 22 फुट चौड़ा गोहर मार्ग भी है। इसमें लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा है। इन्हीं अवैध कब्जों को हटाने के लिए हरियाणा प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। लिहाजा, हिमाचल और हरियाणा की सीमा होने के कारण जिला सिरमौर प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम नाहन विवेक कुमार के अलावा लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस संदर्भ में एसडीएम नाहन विवेक कुमार और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दलबीर राणा ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में हरियाणा प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। दोनों राज्यों की सीमा होने के कारण जिला प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदेश की सीमा निर्धारित करके पहले से ही विभाग की ओर से ड्रेन बनाई गई है, फिर भी एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें