पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बनौर के साथ लगते गांव खतवाड़ में मूसलाधार बारिश से एक ढंगा ढह गया। इसके चलते तीन रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत तहसीलदार व पटवारी को भेज दी है। खतवाड़ निवासी संतराम ठाकुर व प्रताप पुंडीर ने बताया कि बुधवार रात को भारी बारिश के चलते रिहायशी मकानों के साथ लगा डंगा ढह गया। इससे जोगीराम, चतर सिंह व शुपाराम ठाकुर के मकान को क्षति पहुंच सकती है। डंगा ढहने से इन रिहायशी परिवारों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। खतवाड़वासियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि जल्द मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की जाए। ताकि संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।