नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र सैनवाला, मोगीनंद, मंडलाहां और पंजाहल के नए भवन तैयार हो चुके हैं। इन भवनों का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि डॉ. राजीव बिंदल 6 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे सैनवाला और सुबह 11 बजे मोगीनंद के स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। जबकि 7 मार्च को सुबह नौ बजे मंडलाहां और दोपहर 12 बजे पंजाहल स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवनों का लोकार्पण करेंगे।