फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा अस्पताल के पास मृत मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा सिविल अस्पताल के समीप वीरवार को एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पांवटा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लोगों ने इसकी पहचान एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के रूप में की है। उनका कहना है कि यह व्यक्ति कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। इस व्यक्ति के ज्यादा ठंड में खुले में पड़े रहने से मौत के कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक को पहचान के लिए शव विच्छेदन कक्ष में रख दिया गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को कुछ लोगों ने पुलिस थाना में सूचित किया कि अस्पताल के समीप एक व्यक्ति (45) संदिग्ध रूप में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पहचान के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति पिछले कुछ समय से पांवटा में घूमता रहता था। दो-तीन दिन से अस्पताल के आसपास देखा गया था। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति (45) का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें