फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत राणा को सौंपी एबीवीपी अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज हरिपुरधार में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 2018-19 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय सिंघानिया और पूर्व इकाई अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर हेमंत राणा को आम सहमति से हरिपुरधार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि, ईशांत चौहान को इकाई मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में कुल तीन दर्जन कार्यकर्ताओं को इकाई को संभालने का दायित्व दिया गया। इसके अलावा पपेंद्र राणा, किशन ठाकुर, रणजीत हांटा, ईश्वर झामटा और रोशन को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज, मनीष, ऋतिक, रोशन और विकास राणा को सह सचिव चुना गया है। किशोर ठाकुर और खुशी जस्टा को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। मनोज और प्रतिभा को सह सोशल मीडिया प्रभारी, संजीव सूर्यवंशी और रीता ठाकुर को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। राहुल, भरत भूषण और ऋतिक को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नितिका को छात्रा प्रमुख, जबकि राकेश मांटा को छात्र प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया। निरंजना मांटा, नीलम, शीतल, रवीना और नीरज को सह छात्रा प्रमुख बनाया गया। शंकर शर्मा, नवीन भरद्वाज, राजेश, संजय, रोहित ठाकुर, टोनी शर्मा, संदीप शर्मा और राकेश राणा को सह छात्र प्रमुख नियुक्त किया गया। संजय और नेहा को बीए प्रथम वर्ष, कैलाश व प्रीति सेकेंड ईयर, विजय और पूनम थर्ड ईयर को छात्र-छात्रा प्रमुख बनाया गया। रोबिन सिंह को महाविद्यालय प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें