फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक रंगमंच संस्कृति उत्सव में लोक कलाकार ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमजन मंच संस्था की ओर से रविवार देर सायं जिला परिषद भवन नाहन में लोक रंगमंच संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि सिरमौरी लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए एक परियोजना लाने के लिए वह संस्कृति मंत्री से बात करेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसकी शुरुआतप्रेम बाउनली ने श्रीरेणुकाजी वंदना के साथ की। इसके बाद बूढ़ा शीर्षक से एक हास्य लोक नाटिका पेश की गई। नाटिका में किरनेश, कुलदीप भारद्वाज, विकेंश नेगी ने अपने अभिनय से रंग जमाया। पीजी कॉलेज नाहन, विरासत लोक कला मंच चक्रोता और बाउनल लोक कला मंच के सदस्यों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मोनिका शर्मा ने गीत पेश किए। मुख्यातिथि ने इस आयोजन के लिए हिम जनमंच को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। समन्वयक बाबू राम सुनाईक ने बताया कि संस्था की हिमजनक सांस्कृतिक पत्रिका के विमोचन पर जल्द एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शीतल नेगी, केएस नेगी, शेलेंद्र कंवर, डॉ. सुरेश जोशी, शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर उमेश बहुगुणा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. रूप कुमार शर्मा, केएस राणा, दयाराम कुणियाल, लायक राम शास्त्री, लाल सिंह शर्मा, वसीम, सुभाष, कमला नेगी, सोना चौहान, संतोष, बीआर नेगी, संजीव कुमार, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र मोहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें