फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र तोमर को युवा संघष समिति की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र तोमर को युवा संघर्ष समिति की कमान
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई युवा संघर्ष समिति की आम सभा बुधवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदीप नेगी ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र तोमर को दोबारा अध्यक्ष पद सौंपा गया। जबकि, पंकज नेगी को सचिव, मनोज नेगी को सह-सचिव, अमित ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान समिति की ओर से प्राथमिक स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि पांच अक्तूबर को दूसरे चरण की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करेगी, जिसमें शिलाई शिक्षा खंड के सोलह केंद्र स्कूल भाग लेंगे। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने बताया कि पहले चरण में खंड के 90 स्कूलों ने भाग लिया था। इस मौके पर जवाहर देसाई, हितेंद्र नेगी, तपेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी, सोहन तोमर, अमित तोमर, केशव कुमार, अमित कुमार, अजय तोमर, दलीप नेगी, संजय कुमार, मोहन सिंह, पदम नेगी व अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें