फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगा नहीं, थमा दिया 7550 का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शंखोली पंचायत के खड़कांह गांव में बने प्राइमरी स्कूल में बिजली का कनेक्शन जोड़ा ही नहीं गया है और न तो बिजली का खंभा लगा है। बावजूद इसके बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को बिजली का 7550 रुपये का बिल थमा दिया है। इस मामले से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि स्कूल भवन में फिटिंग भी नहीं हुई है। ऐसे में बिजली का बिल आने से स्कूल प्रबंधन की भौहें तन गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य अध्यापक को बिजली कनेक्शन लगाने और फिटिंग करवाने के लिए कहा गया है। मुख्याध्यापक भवान सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड ने स्कूल को 7550 रुपये का बिल पकड़ा दिया है। लेकिन, उन्होंने यह बिल बिजली बोर्ड को जमा करवा दिया है। साथ ही खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दे दी है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि बिजली का मीटर अलमारी में बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि मुख्याध्यापक को स्कूल में बिजली फिटिंग तथा बिजली चालू करवाने को लिखा गया है। उधर, विद्युत उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग लगातार बिजली बिल दे रहा है। स्कूल की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें