फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कार्यों में नंबरदारों की तय हो अहम भागीदारी: संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू में नंबरदार संघ का मांगों पर मंथन
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। नंबरदार संघ ने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार से उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने की मांग की है। शनिवार को ददाहू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्व संबंधी कार्यों में नंबरदारों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नंबरदारों की उपस्थिति के बिना किसी भी प्रकार के राजस्व कार्यों को न किया जाए। ऐसा करने से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता को बरकरार रखा जा सकेगा। महासंघ ने नंबरदार संगठन को मजबूत करने के लिए नंबरदार संघ का गठन किए जाने का फैसला लिया, जिससे नंबरदारों को पेश आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। बैठक में मालगुजारी को एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, नंबरदारों के क्रियाकलापों पर भी चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, तेजवीर सिंह, महासचिव मान सिंह ठाकुर, उपप्रधान नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष बलिंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार कलम सिंह अत्री, बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, रूप सिंह मियां, राजकुमार, चंद्रमोहन, जगमोहन, अशोक कुमार, मदन सिंह और जगवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें