फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवादी महिला समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

समिति को निगरानी कमेटी में शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला हिंसा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसदों, विधायकों एवं साधु संतों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर जनवादी महिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने बढ़ती महिला हिंसा पर रोक लगाने, अपराधों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने, महिला हिंसा पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले सांसदों, विधायकों और साधु संतों के खिलाफ सख्त कानून बनाने, घरेलू हिंसा कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अलग बजट और अलग विभाग का प्रावधान करने की मांग की। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक लगाने, महिला समिति को निगरानी कमेटी में शामिल करने, सरकारी, गैर सरकारी सस्थानों में कार्य स्थल पर यौन हिंसा के खिलाफ लिंग संवेदनशील कमेटियों का गठन करने, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिल पास करवाने, महिलाओं के कृषक होने के अधिकारों को बहाल करने, कॉलेज छात्राओं के लिए मुफ्त बस सेवा तथा अतिरिक्त बस सेवाओं का प्रावधान करने की मांग की। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिलाध्यक्ष सीता तोमर, जिला सचिव अमिता चौहान, शांता ठाकुर, अंजलि, रेणु सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें