कबड्डी स्पर्धा में खूब पसीना बहा रहे खिलाड़ी
नाहन (सिरमौर)। दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से नाहन में चल रही कबड्डी स्पर्धा बुधवार को भी जारी रही। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत से आई 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा.., कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कई मैच खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को परास्त करने के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल परिणामों में करणपुर चंडीगढ़ ने जेएमडीसी लगनू, ग्लोबन अकादमी पांवटा साहिब ने जट्टावाला हरियाणा तथा जमटा ने सेवन स्टार शिलाई को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, महासचिव दलीप सिंह, अमृत शाह, हरप्रीत सिंह, धनराज स्वामी, रणधीर सिंह, परमजीत सिंह, मनिंद्र सिंह, अरविंद्र सिंह, सतिंद्र कौर, गुनीतकौर, डॉ. केसी शर्मा, अशोक सहित सभी विभिन्न राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे। सोसायटी के अध्यक्ष दलबीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।