ददाहू (सिरमौर)। प्लस पोलियो अभियान के तहत 10 मार्च को ददाहू क्षेत्र की सात पंचायतों के 1150 नौनिहालों को पोलिया की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आशा वर्करों को प्रशिक्षित किया गया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हसीना बेगम ने बताया कि दस मार्च को ददाहू क्षेत्र के 13 बूथों में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की विशेष खुराक पिलाई जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र से जुड़ी सभी 15 आशा वर्करों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े सभी अभिभावकों को पोलियो बूथों पर अपने नौनिहालों को दवा पिलाने के लिए लाने की अपील की है।