फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का रास्ता बंद करने पर डीसी को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। घर का रास्ता बंद करने को लेकर राष्ट्रीय महिला मुस्लिम मंच का एक प्रतिनिधिमंडल जीनत खान की अगुवाई में उपायुक्त से मिला। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कांशीवाला निवासी शाहजहां बेगम ने बताया कि साल 2007 में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी कांशीवाला में उन्हें सरकार की ओर से 32 स्क्वेयर फीट जमीन घर बनाने के लिए दी गई थी। इसके बाद वहां पर मकान तो बना दिया लेकिन आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। परिवार के सदस्य पिछले कई साल से घर की छत से प्रवेश करने को मजबूर हैं। इस वजह से बच्चे छत से गिरकर चोटिल भी हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने दीवार लगाकर सरकारी रास्ता बंद कर रखा है। लिहाजा, कई साल से वे रास्ते के लिए परेशान हैं। रास्ते के लिए 2014-18 तक नगर परिषद के अधिकारियों से लेकर उपायुक्त कार्यालय से इसका समाधान मांगा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नसरीन, नसीम, राधिका, मीना, शालू, सुदेश, काजल, फराहा, सोनाली, फरीदा और इकराम आदि ने जिला प्रशासन से घर के लिए रास्ता देने की मांग की। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें