नाहन (सिरमौर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 31 अक्तूबर को एकता के लिए दौड़ का आयोजन होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्य शिरकत करेंगे। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे नाहन के चौगान में कार्यक्रम आरंभ होगा, जिसमें मुख्यातिथि द्वारा लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब पौने 12 बजे एकता के लिए दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अतिरिक्त शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल होंगे। उपायुक्त ने शहर के लोगों से अपील की है कि एकता के लिए आयोजित इस दौड़ में सभी अपना रचनात्मक सहयोग दें ताकि राष्ट्र की एकता और अखंडता को और बल मिल सके।