फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमजीत को अध्यक्ष, राज कुमार को बनाया महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला ग्रामीण विकास विभाग एकता मंच के पच्छाद खंड के कर्मचारियों की बैठक सोमवार शाम को हुई। इसकी अध्यक्षता समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी अतुल पुंडीर ने की। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एकता मंच की पच्छाद इकाई का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ सहायक परमजीत सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि, ग्राम रोजगार सेवक राज कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, एसईबीपीओ अतुल पंडीर को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। पंचायत सचिव गुड्डू राम को उपप्रधान, अधीक्षक ग्रेड-2 अजय को मुख्य सलाहकार, वरिष्ठ सहायक संदीप ठाकुर और वरिष्ठ सहायक (प्रगति) बलवंत सिंह को सलाहकार बनाया गया। ग्राम रोजगार सेवक यशपाल सिंह को संयुक्त सचिव, ग्राम रोजगार सेवक परमिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, सुनील दत्त को प्रेस सचिव, भारती शर्मा और सुभाष चंद को संगठन सचिव चुना गया। इसके अलावा निशा शर्मा को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। विरेंद्र कुमार, प्रेम लता, हेमराज और बलबीर सिंह को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें