फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटते ही यमुना और गिरि में अवैध खनन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलस्तर घटते ही यमुना और गिरि में अवैध खनन शुरू
विज्ञापन

पांवटा के भूपपुर और नवादा में खनन माफिया सक्रिय
स्थानीय लोगों ने वन और खनन विभाग से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बरसात के मौसम में उफान पर चल रही नदियों में जल स्तर कुछ कम होते ही अवैध खनन माफिया फिर सक्रिय होने लगा है। यमुना और गिरि नदी के क्षेत्रों में अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर भरकर गंतव्य स्थलों तक पहुंचाए जा रहे हैं। दिन-रात अवैध खनन होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों ने वन और खनन विभाग को शिकायत भेज कर अवैध खनन पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है। पांवटा के भूपपुर क्षेत्र निवासी आबिद अली समेत कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायत पत्र भी भेज दिया है। इसमें कहा है कि यमुना नदी में जल स्तर कम होते ही फिर से अवैध खनन शुरू हो चुका है। खनन माफिया दिन-रात खनन में जुटा है, जिससे संपर्क सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। रात के समय दर्जनों ट्रैक्टर इस मार्ग से गुजरते है। आसपास आवास वाले लोगों को आराम कर पाना भी कठिन होता जा रहा है। वहीं, रामपुरघाट के नवादा में भी गिरि नदी के आसपास अवैध खनन शुरू हो गया है। रातों रात खनन से भरे ट्रैक्टरों को गंतव्य स्थलों तक पहुंचा दिया जा रहा है। उधर, डीएफओ पांवटा कुनाल अंगरीश ने कहा कि अवैध खनन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर अवैध खनन स्थलों पर छापेमारी की जाती है। उन्होंने कहा कि करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर संचालकों को जुर्माना ठोका गया है। अवैध खननकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें