फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में किक बाक्सरों ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में किक बॉक्सरों ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन में हुई जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में समरवीर सिंह रोईला, ईशानी ठाकुर, मान्या, अच्यूत शर्मा, रूकईया खान, मोहसीन खान, सक्षम ठाकुर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। यह स्पर्धा प्वाइंट के आधार पर खेली गई, जिसमें इन किक बॉक्सरों ने अपने विरोधियों को चारों खाने चित्त किया। जिला किक बॉक्सिंग महासंघ की ओर से नाहन में आयोजित इस जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग खेल स्पर्धा का समापन डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा ने किया। इस मौके पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा और महासचिव इकबाल मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस स्पर्धा में अभिषेक, रिषभ, जतिन, मृदुला, हर्षिता, साहिर ने रजत मेडल प्राप्त किए। जिला किक बॉक्सिंग महासंघ के महासचिव जावेद उल्फत ने बताया कि इस स्पर्धा में जिला भर से आए पचास किक बॉक्सरों ने भाग लिया। जितेंद्र शर्मा ने इस स्पर्धा में रेफरी की भूमिका अदा की। जबकि, सेंसेई प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। जावेद ने बताया कि इस स्पर्धा में विजेता रहे किक बॉक्सरों को इस माह के अंत में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें