ददाहू अस्पताल में 26 लाख से लगेगा जेनरेटर
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू शीघ्र ही जेनरेटर की सुविधा से लैस होगा। अस्पताल में जेनरेटर स्थापित करने को लेकर 26 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। जेनरेटर न होने के कारण यहां लिफ्ट को भी बंद रखा गया था। यहां आने वाले मरीज लिफ्ट जैसी सुविधा से भी वंचित थे। लेकिन, अब जेनरेटर लगने से लिफ्ट को भी सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल ददाहू में शीघ्र जेनरेटर स्थापित करके लिफ्ट को चालू करवा दिया जाएगा। जेनरेटर लगाने के लिए 26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जेनरेटर लगाने का कार्य कंपनी को सौंप दिया गया है।