फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापक से मारपीट करने वाला छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में एक प्राध्यापक से मारपीट करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। नाहन कॉलेज परिसर में पार्क किए एक वाहन में ऊंची आवाज में गाना सुन रहे छात्र को जब प्राध्यापक ने ऐसा करने से रोका तो छात्र भड़क गया। बताया जा रहा है कि प्राध्यापक वाहन की चाबी लेकर प्राचार्य के कार्यालय में चले गए थे। इसी बीच भड़का छात्र भी वहीं पहुंच गया। यहां प्राचार्य के सामने ही छात्र ने प्राध्यापक से दुर्व्यवहार किया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस मामले की शिकायत प्राध्यापक ने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर सोमवार देर शाम छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को सौंपी शिकायत में प्रोफेसर ने बताया है कि हमला करने वाले छात्र ने पंच का इस्तेमाल किया, जबकि कुछ अन्य युवक भी प्रिंसिपल रूम में घुस आए थे। मंगलवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। कॉलेज के प्राध्यापक भी न्याय के लिए उपायुक्त सिरमौर के पास पहुंचे। उधर, पुलिस ने एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें