फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में दीपक, हॉफ मैराथन में प्रिंस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उपमंडल पांवटा साहिब में 9वीं हॉफ मैराथन और साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस में दीपक ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, हॉफ मैराथन में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की हॉफ मैराथन में दीक्षा प्रथम स्थान पर रही। जबकि, गगनदीप कौर द्वितीय व ईशु तृतीय रही। हिमाचल यूथ ब्रिगेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, सन फार्मा कंपनी के निदेशक भावेश सरीन व उपनिदेशक राकेश सैनी ने हरी झंडी दिखा कर हॉफ मैराथन व साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल रेस पांवटा के नगर परिषद खेल मैदान के समीप से शुरू होकर मुख्य बाजार, बांगरण चौक, बेहड़ेवाला, भुंगरनी, नारीवाला, गोंदपुर से होकर बद्रीपुर होते हुए वापस पांवटा लघु सचिवालय पहुंची। वहीं, हॉफ मैराथन पांवटा के मुख्य बाजार से बद्रीपुर से होकर रैनबेक्सी चौक से होकर वापस पांवटा में समाप्त हुई। साइकिल रेस व हॉफ मैराथन में प्रथम रहे विजेताओं को 5100 नकद इनाम राशि, द्वितीय को 3100 व तृतीय रहने वालों को 2100 रुपये ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 53 वर्षीय जोगिंद्र सिंह को विशेष सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। हिमाचल यूथ ब्रिगेड व आयोजक कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व महासचिव दीपक दूबे, दर्शन सिंह खालसा, परमिंद्र सिंह पम्मी, हरदेव सिंह वालिया, नीरज वर्मा, प्रेमपाल सिंह गोगी, अमन वर्मा, करण चौहान, गब्बर सिंह, आशु, भानु सिंह व प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें