फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरगांव में 50 वर्षीय महिला की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा/शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की शिल्ला पंचायत के शिरगांव निवासी 50 वर्षीय महिला चारा लेने गई थी। इस दौरान अचानक गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन, अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शिलाई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत शिल्ला की शिरगांव निवासी महिला कमला देवी (50) पत्नी कंठी राम रविवार को घास (चारा) काटने गई थी। इस दौरान महिला अचानक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए रात को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। घायल महिला की उपचार के दौरान ही अस्पताल में मृत्यु हो गई। शिलाई थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि शिलाई थाना पुुलिस टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें