फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी को कमरा देने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को कमरा देने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

एक नाबालिग के परिजनों ने दर्ज करवाई थी शिकायत
मामले में महिला पुलिस थाना की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले के आरोपी को पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब नाहन महिला थाना पुलिस टीम ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को ढाबे में कमरा किराये पर देने वाले संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला फुसला कर आरोपी युवक साथ ले गया था। इसके बाद बद्रीपुर के एक ढाबा में 500 रुपये पर कमरा किराये पर लिया। कमरे में नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत महिला थाना नाहन में दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद जांच टीम ने आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने पर जांच टीम ने कमरा किराये पर देने वाले ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी नाहन बबीता राणा ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें