पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर से मिला। ग्राम पंचायत प्रधान सुदेश तोमर ने बताया कि इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता को क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया गया। वहीं, सीएम के 23 अक्तूबर को शिलाई इलाके के दौरे के दौरान कमरऊ में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की मांग रखी। ग्राम पंचायत कमरऊ की प्रधान सुदेश तोमर, कमरऊ प्रगतिशील मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार और महासचिव डॉ. जयचंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल में रमेश कुमार, सुरेंद्र तोमर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रेम ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, चतर सिंह, राजेंद्र ठाकुर, सुरेश राणा, प्रेम ठाकुर, मामराज, पूर्ण तोमर, राजेश शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, प्रताप ठाकुर, जगत तोमर, प्रताप तोमर, सोमदत्त ठाकुर, प्रेम सिंह, कमलेश शर्मा समेत प्रगतिशील मंच के सदस्य मौजूद रहे।