शिलाई (सिरमौर)। वन विभाग ने मंगलवार को मीन्स खड्ड पर चल रहे अवैध खनन पर छापामारी की। वन खंड अधिकारी विद्या सागर की अगुवाई में विभाग की टीम ने कुछ लोगों को मीन्स खड्ड से रेता बजरी निकालते रंगे हाथ दबोचा। खनिज पदार्थों से भरी एक पिकअप को भी दबोचा गया। इस कार्रवाई में वन खंड अधिकारी विद्या सागर, वन रक्षक शम्मी शर्मा, जोगेंद्र सिंह और अन्य वन कर्मी मौजूद रहे। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई सुप्रभात कुमार ने बताया कि डेढ़ दर्जन लोगों और एक पिकअप चालक से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।