नाहन (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर वितरित करने के लिए रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने कहा कि मैसर्ज शहीद कल्याण गैस सर्विस शिलाई की ओर से शिलाई गांव, धकोली और नाया में हर माह 16 तारीख को गैस दी जाएगी। जबकि, महीने की 3, 13, 23, 25 और 29 तारीख को शिलाई बाजार में गैस दी जाएगी। इसी प्रकार बांदली, कांडो, क्यारी, द्राबिल, रोहनाट एवं अजरोली में हर माह 9 व 18 तारीख को, कोटीभौंच, टांडीयौन, लानी-बोराड में 11 तारीख तथा खडकहान-टमबडी में 2 तारीख को गैस दी जाएगी। इसी प्रकार नैनीधार, हलाहां में 14 व 21 तारीख जबकि सतौन में 6 और 22 तारीख को गैस दी जाएगी। वहीं जामना, मासू, च्योग, शरली, मानपुर-जोंग तथा पूटवास में प्रत्येक माह 10 व 26 तारीख को गैस दी जाएगी। जबकि, कफोटी और टटियाणा में 4 व 20 तारीख जबकि टिंबी, मिल्लाह, बकरास व धारकोटी में प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को गैस की सप्लाई दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी क्षेत्र में निर्धारित तिथि को गैस नहीं दी जाती है तो अगले दिन गैस की सप्लाई दी जाएगी।