फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई पहुंची पांच सदस्यीय विधानसभा प्राकलन समिति टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में मंगलवार को पांच सदस्यीय विधानसभा प्राक्कलन समिति की टीम का शिलाई पहुंचने पर शिलाई की जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विश्राम गृह में जलपान करने के बाद समिति के सभापति रमेश धवाला ने लोकसभा चुनाव में यहां की जनता की ओर से भाजपा को बढ़त दिलाने पर शिलाई की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अब 90/10 की रेशो में बजट उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को समिति की नाहन में बैठक होगी, जिसमें मूल्यांकन किया जाएगा कि सरकार की योजनाएं जनता तक सही ढंग से पहुंच रही हैं या नहीं। इस अवसर पर शिलाई की जनता ने बोहरड़ से फैडस तक एनएच-707 की जर्जर हालत की दशा सुधारने की बात कही। लोगों ने बताया कि 14 करोड़ की धन राशि खर्च करने के बाद दो माह में सड़क की टारिंग उखड़ गई। लोगों ने शिकायत की कि हल्की गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने से सड़क की यह हालत हुई है। विभाग को जनता ने शिकायत भी की लेकिन, कार्रवाई नहीं हो पाई। जनता के सवाल का जवाब देते हुए रमेश धवाला ने कहा कि नाहन में प्राक्कलन समिति की नाहन में बैठक होगी। इसमें एनएच के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। सड़क क्यों उखड़ी, हल्की गुणवत्ता वाला मैटीरियल क्यों इस्तेमाल किया गया, इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं भी जनता के बीच रखीं। समिति में विधायक जगत सिंह नेगी, राजेंद्र राणा, नरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र शोरी सहित एसडीम शिलाई योगेश चौहान, कल्याण सिंह तोमर, रघुवीर चौहान, जगत सिंह नेगी, पंचराम भंडारी, कपिल तोमर और रतन तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें