फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर पुलिस ने कब्जे में ली लाइसेंसी बंदूकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोनहाट (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के लाधी महल क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में आग्नेय शस्त्र को जमा करने के लिए रोनहाट पुलिस ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी बंदूक लाइसेंस धारकों से उनके आग्नेय शस्त्रों को संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके लाधी महल क्षेत्र के लोगों ने बंदूकों और लाइसेंस को अब तक भी जमा नहीं करवाया था। इसके चलते रोनहाट पुलिस चौकी की एक टीम ने घर-घर जाकर लोगों के आग्नेय शस्त्रों को जमा करके शिलाई पुलिस थाना के सुपुर्द किया। चुनाव के दौरान आग्नेय शस्त्रों को संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाने के दो कारण हैं। पहला यह है कि चुनाव के दौरान कोई भी राजनीतिक दल टकराव की स्थिति में बंदूक इत्यादि आग्नेय शस्त्रों का प्रयोग न कर पाएं। दूसरा यदि चुनाव प्रक्रिया के नियमानुसार क्रियान्वयन में कहीं अवरोध पाया जाता है तो पुलिस थाना में जमा लोगों के आग्नेय शस्त्रों को कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेना या पुलिस के जवान प्रयोग कर सकते हैं। लिहाजा, लाधी महल क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों में पुलिस की टीम घर-द्वार जाकर लोगों से उनके लाइसेंसी आग्नेय शस्त्र को जमा कर रही है, जिससे चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों की पालना हो सके। क्षेत्र में लाइसेंसी बंदूक धारक संतराम शर्मा, रतिराम भारद्वाज, सहीराम शर्मा, तुलसीराम राणा, दीपराम शर्मा, मान सिंह सिंगटा आदि लोगों ने बताया कि पहली बार पुलिस ने घर-द्वार पहुंचकर उनकी बंदूक और लाइसेंस को जमा करके रसीद जारी की है। जबकि, इससे पहले रुपये खर्च कर लोगों को शिलाई पुलिस थाना में जाकर बंदूकें जमा करवानी पड़ती थीं। पुलिस महकमे के इस प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है। बंदूक जमा न करवाने की स्थिति में लोगों को कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ती थी। साथ ही थाने जाकर बंदूक जमा कराना जेब पर भी भारी पड़ता था। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि लाइसेंसी बंदूकों को नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। लाइसेंसी आग्नेय शस्त्रों को इकट्ठा कर चुनाव संपन्न होने तक संबंधित पुलिस थाना में जमा रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें