पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के ग्राम कांशीपुर निवासी व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन रेफर कर दिया गया। यहां अब उसकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। पांवटा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस थाना टीम जांच कर रही है।