फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडेय नदी पर 11 करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन क्षेत्र के कून को जोड़ने वाली सड़क के मारकंडेय नदी पर वाहन योग्य पुल निर्मित किया जाएगा। इसकी 11 करोड़ 62 लाख की डीपीआर तैयार कर भारत सरकार को स्वीकृति हेतु भेज दी गई है। यह जानकारी विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को रूखड़ी में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इससे पहले डॉ. बिंदल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-72 के बोहलियों में 3 करोड़ तीन लाख की लागत से निर्मित होने वाले16 मीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि बोहलियों पुल का निर्माण कार्य नवंबर-2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रूखड़ में पौने दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली रूखड़ी-गाडाभुडी सड़क का भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ. बिंदल ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत सत्तीवाला पंचायत की निर्धन एवं पात्र 52 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर सांसद लोकसभा वीरेंद्र कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पंचायत समिति सदस्या स्नेह लता, हेमा देवी, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें