नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब नाहन ने सोमवार को खड़कोली स्कूल बस हादसे में मारे गए मासूमों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। क्लब के सभी सदस्यों और अन्य लोगों ने प्रधान विशाल तोमर की अगुवाई में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्लब के प्रधान विशाल तोमर, धीरज गर्ग, दीपक बंसल, अनु शर्मा, नीलम सैनी, पूजा तोमर, प्रतिभा कौशिक, रेखा तोमर, कृष्णा शर्मा, अलका गुप्ता, मनीषा बंसल, अरविंदर साहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।