फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फीट लंबा अजगर देख खड़े हो गए रौंगटे

विज्ञापन
Snake
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं के समीप विशाल अजगर को देखकर मंगलवार सुबह लोगों में हड़कंप मचा रहा। जिसने भी लगभग 22 फीट लंबे अजगर को देखा, उसके रौंगटे खड़े हो गए। सोमवार को जंगल की तरफ से अजगर को गांव की ओर आते हुए देखा गया। सुबह की सैर को निकले लोगों ने मिल कर खतरनाक अजगर को मार गिराया। धौलाकुआं के ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने आसपास करीब 22 फीट लंबा अजगर देखा। जंगल की ओर से यह अजगर गांव की तरफ घुस गया था, जिससे मवेशियों, ग्रामीणों को विशेषकर छोटे बच्चों को खतरा मंडरा रहा था। सोमवार को भी कुछ लोगों पर अजगर झपट चुका था, जिससे गांव में अजगर से संभावित खतरे से दहशत फैलने लगी। मंगलवार सुबह की सैर को निकले ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ गई। इसके बाद मिल कर ग्रामीणों ने लंबे-लंबे डंडों से अजगर पर प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें