फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान प्रतियोगिता में छात्रा स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
पांवटा में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में समूह गीत पेश करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत विकास परिषद पांवटा इकाई ने राष्ट्रीय समूहगान और भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें एनपीएस स्कूल, विद्यापीठ स्कूल और कन्या रावमापा स्कूल पांवटा का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में पांवटा और आसपास के नौ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी रवि सैनी और भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य देवी दयाल गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से देशसेवा, संस्कृति और संस्कृत को बढ़ावा मिलता है। स्कूली बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत अकेला ने किया। मंच संचालन नीरज गोयल व अजय शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में इंदु गुप्ता, भूपेश धीमान, ऊषा शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल शामिल रहे। भारत विकास परिषद पांवटा के अध्यक्ष राकेश बंसल और महासचिव नीरज गोयल ने सभी का स्वागत किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन एसएस गुप्ता ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा प्रथम और विद्यापीठ स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में विद्यापीठ स्कूल टीम प्रथम, जबकि बीबीजीत कौर स्कूल टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा ने प्रथम और ग्लोबल अकादमी स्कूल पांवटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर देवीदयाल गुप्ता, पांवटा रोटरी क्लब अध्यक्ष हिमांशु भाटिया, सचिव अनिल सैनी, पूर्व नप अध्यक्ष नरेश खापड़ा, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. राकेश धीमान, डॉ. मंगला, सुधार कालिया, शांति स्वरूप गुप्ता, तरुण भाटिया, हरविंदर कुमार, अजय शर्मा, नीरज गोयल, बृजेश गोयल, एसएस मेेहता, नीरज गोयल, विकास वालिया, भोलेश्वर, मीनू, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. विपिन कालिया, विशाल बंसल और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें