फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 50 किक बाक्सर दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में 50 किक बॉक्सर दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर किक बॉक्सिंग महासंघ नाहन कॅरिअर अकादमी में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा आयोजित करेगा। नौ अगस्त को होने वाली इस स्पर्धा में जिलेभर से पचास किक बॉक्सर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश किक बॉक्सिंग महासंघ के अध्यक्ष संदीप चौहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। जिला महासंघ के महासचिव जावेद उल्फत ने बताया कि जिले में पहली बार यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है, जिसमें पचास किक बॉक्सर भाग लेंगे। यह स्पर्धा सब जूनियर, जूनियर, वरिष्ठ श्रेणी में सेमी कान्टेक्ट फाइट पर आधारित होगी। विजेताओं का चयन प्वाइंट के आधार पर होगा। विजेताओं को दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में 28 से 30 अगस्त तक होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें