फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर गोंदपुर में हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया लेकिन, तीमारदार उसे हरियाणा के यमुनानगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।  जानकारी के मुताबिक गोंदपुर में एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार को पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार भगवानपुर निवासी रमजान (24) पुत्र महफूज और जाकिर अली (22) पुत्र वक्त अली निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा में पहुंचाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि हादसे में बाइक सवार महफूज और रमजान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें रमजान की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर नाहर रेफर कर दिया गया है। परिजन घायल को हरियाणा के किसी यमुनानगर में निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मौके से फरार आरोपी वाहन चालक का शीघ्र पता लगा कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें