फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम बाइकर्स पर लगाम, काटे 17 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलगाम बाइकर्स पर कसा शिकंजा, चालान काटे
विज्ञापन

संगड़ाह पुलिस ने वसूला 4600 रुपये जुर्माना
पुलिस की कार्रवाई से चालकों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह पुलिस का बेलगाम बाइकर्स के खिलाफ अभियान जारी है। यही नहीं, अन्य छोटे-बड़े वाहन चालकों के खिलाफ भी संगड़ाह पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नो पार्किंग और बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई के बाद संगड़ाह पुलिस ने तेजरफ्तार बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संगड़ाह पुलिस ने ऐसे बाइकर्स पर शिकंजा कसते हुए दो दिन में 17 चालान काटकर 4600 रुपये जुर्माना वसूला हैै। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइकर्स और अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उपमंडल मुख्यालय पर इन दिनों संगड़ाह पुलिस ने पूरी सख्ती बरतते हुए बेलगाम बाइक चालकों और बिना कागज के चला रहे वाहन चालकों पर नकेल कस दी है। पुलिस ने बुधवार और वीरवार को एक स्कूटी समेत दो बाइकें भी जब्त कीं। इसके अलावा कई वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने बिगड़ैल चालकों, बिना कागज और बिना हेलमेट के गाड़ी और बाइकें चला रहे मनचलों के मामले भी दर्ज किए गए हैं। उधर, डीएसपी अनिल धौलटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यहां बिना कागज और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनचलों और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वालों के चालान काटे। तीन वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों संगड़ाह बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों पर शिकंजा कसा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें