पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विस क्षेत्र की माजरा पंचायत की गलियों पर 20 लाख रुपये खर्च किए जांएगे। इस बजट से टाइलनुमा गलियों को पक्का किया जाएगा। जो नालियां खुले में हैं, उन्हें ढका भी जाएगा। इससे लोगों को कई समस्याओं से निजात मिलेगी। पंचायत के लोगों का कहना है कि पंचायत की कई गलियों की हालत खराब है, संपर्क सड़कों के साथ जल निकासी नहीं हो रही है। इससे उन्हें कीचड़ से भी परेशानी हो रही है। ऐसे मेें जब इन गलियों को पक्का और दुरुस्त कर दिया जाएगा तो लोगों को काफी हद तक कीचड़ से निजात मिल जाएगी। पंचायत प्रधान बिजेश गोयल ने बताया कि माजरा पंचायत में 20 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इससे गलियों का सुधार कार्य किया जाएगा। बजट से संपर्क मार्गों को पक्का किया जा रहा है। साथ ही नालियों को भूमिगत किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों से निजात मिलेगी।