फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से हरिपुरधार-कुपवी सड़क फिर अवरुद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले दो दिन से क्षेत्र में लगातार हिमपात का सिलसिला जारी है। ऐसे में क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क सड़कें भी बंद हो गई हैं। इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने कई सड़कों को वाहनों के लिए बहाल कर दिया था, लेकिन फिर से सड़कें बंद होने का सिलसिला जारी है। बर्फबारी से क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सड़कें बंद होने से वाहन चालक परेशान हैं। इसके साथ ही बिजली कटों ने भी लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिन से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वीरवार रात हुई बर्फबारी से हरिपुरधार-कुपवी सड़क एक बार फिर से बंद हो गई है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों का बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से क्षेत्र का तापमान काफी गिर गया है। ऐसे में पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्र भी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन से रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के चलते हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर रात करीब आठ बजे यातायात ठप हो गया था, जिसे शुक्रवार दोपहर 12 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। वीरवार देर शाम को तेज हवाएं चलने के बाद क्षेत्र की लगभग दो दर्जन से अधिक पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरा महल और लाधी क्षेत्र 15 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। संगड़ाह क्षेत्र में भी सायं करीब छह बजे के बाद पूरी रात बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। हर पांच मिनट के अंतराल में लगातार पूरी रात यही सिलसिला लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। भारी ठंड के बीच लोगों को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। पिछले दो दिनों में चूड़धार में दो फुट फीट ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा चाबधार, रोधार, बड़ियाल्टा, थियानबाग और खड़ाहां में पांच इंच बर्फ गिरी है। जबकि, हरिपुरधार में दो और नौहराधार में एक इंच हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद समूचा गिरिपार क्षेत्र एक बार फिर ठंड की चपेट में है। निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें