फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखूवाला में बाइक की टक्कर से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-गोरखूवाला मार्ग पर एक बाइक की टक्कर से दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा में दाखिल किया गया है। मेहरुवाला निवासी कर्ण सिंह पुत्र अमर सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कर्ण रविवार देर शाम को बाइक पर पांवटा से अपने घर मेहरुवाला जा रहा था। इस दौरान गोरखूवाला के समीप एक तेजरफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें