फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों में दिया जाएगा आयुर्वेद को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पंचायतों में दिया जाएगा आयुर्वेद को बढ़ावा
विज्ञापन

आयुष ग्राम योजना के तहत चयनित हुई पंचायतें
तैयार होंगे आयुर्वेद गांव, खर्चे किए जाएंगे 10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर की तीन पंचायतों में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। इन पंचायतों को आयुष ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। आयुर्वेद विभाग की ओर से चलाई जाने वाली इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। इस योजना के चयनित पंचायतों में यदि सुखद परिणाम सामने आते हैं तो अन्य पंचायतों में भी इस योजना को शुरू किया जाएगा। फिलहाल, आयुष ग्राम योजना के तहत जिले की सैनवाला, सतीवाला और कोलर पंचायत को चयनित किया गया है। इसके चलते अब इन पंचायतों के प्रत्येक गांव को आयुर्वेद गांव के नाम से जाना जाएगा। इन पंचायतों में आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लोगों को जैविक खेती, जड़ी-बूटियों के संरक्षण पर भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा योजना में योग साधना, आयुर्वेदिक दिनचर्या, आयुर्वेद का शिक्षण, नशा निवारण आदि को भी शामिल किया गया है। शुरुआती दौर में चयनित पंचायतों में विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसका प्रारूप तैयार कर विभाग ने सरकार को भेज दिया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिले की तीन पंचायतों को आयुष ग्राम योजना में शामिल किया गया है, जहां आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुर्वेद गांव स्थापित किए जाएंगे। गांवों में ग्रामीणों को आयुर्वेद के प्रत्येक ज्ञान से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का प्रारूप तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें