फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर एक सरकारी और दो निजी बसों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने वाहनों में ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बढ़ते सड़क हादसों को लेकर मंगलवार को नाहन पुलिस ने नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर बसों को जांच के लिए रोका। इस दौरान तीन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां पाईं गई। सभी बसों में 20-20 सवारियां अतिरिक्त पाई गईं। इस पर पुलिस ने तुरंत तीन बसों के चालान काटे। इनमें एक सरकारी बस के साथ-साथ दो निजी बसें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक नाहन पुलिस ने सदर थाना के प्रभारी विजय रघुवंशी की अगुवाई में जुड्डा के जोहड़ के समीप दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने छोटे और बड़े वाहनों समेत बसों को भी जांच के लिए रोका। तीन बसों की जांच करने पर क्षमता से अधिक सवारियां ठूंसी पाईं गईं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया और सरकारी बस समेत निजी बसों के चालान काट दिए। पुलिस ने इस संदर्भ में सरकारी बस के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी सूचना दी। मामले की पुष्टि एसएचओ सदर पुलिस थाना नाहन विजय रघुवंशी ने की है। उन्होंने बताया कि तीन बसों के चालान काटे गए हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी सरकारी बस का चालान काटने की सूचना दी गई है। साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक को ओवरलोडिंग से निपटने के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें