फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

राष्ट्र नहीं भुला पाएगा शहीदों का बलिदान : बिंदल
नाहन (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को शहीद स्मारक पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल ऑपरेशन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी सहित उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड कर्नल डीके धवन भी उनके साथ उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अन्य देशों के साथ लड़े गए विभिन्न युद्धों में भारत के 70 हजार से अधिक वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है, जिसे कृतज्ञ राष्ट्र कभी भूला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सीमा के कारगिल से घुसपैठियों को खदेड़ने में विजय हासिल की थी। कहा कि हमें अपने हिमाचल प्रदेश के वीर जांबाजों पर गर्व है और कारगिल ऑपरेशन के दौरान हिमाचल प्रदेश के 52 वीर सपूतों ने अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर किए थे, जिनमें सिरमौर जिले के दो जवान भी शामिल थे। देश का सर्वोच्च सेना सम्मान परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था। इसके अतिरिक्त कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत सरकार की ओर से दिए गए चार परमवीर चक्र में से दो परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के जांबाज पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा को मरणोपरांत और संजय कुमार राइफलमैन को उनकी बहादुरी एवं शौर्य के लिए प्रदान किया गया था। डॉ. बिंदल ने कहा कि कारगिल ऑपरेशन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वयं कारगिल पहुंचकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए रचनात्मक योगदान दें। इससे पहले पुलिस के जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी भी दी गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, अध्यक्ष नगर परिषद अनीता शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा के अलावा कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें