फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों ने श्रम कार्यालय के बाहर बोला हल्ला
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी
असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को बोर्ड में शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन ने सोमवार को नाहन में सीटू के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जिला श्रम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान दर्जनों मजदूरों ने भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन यूनियन के महासचिव आशीष कुमार और उपाध्यक्ष पुुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में किया गया। इससे पहले मजदूरों ने शहर में रैली भी निकाली, जो श्रम कार्यालय नाहन में पहुंच कर समाप्त हुई। यहां प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जिला श्रम अधिकारी के माध्यम से भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन भी भेजा। इसके माध्यम से यूनियन के वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण की नवीनीकरण प्रक्रिया में बार-बार परिवर्तन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जटिल भी है। लिहाजा, निर्माण मजदूरों को भारी दिक्कतें आ रही हैं। वक्ताओं ने इस प्रक्रिया को सरल करने की मांग उठाई है। यूनियन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह और महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि निजी मकानों का काम करने वाले मजदूरों को पूर्व की तरह बोर्ड में पंजीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक मजदूरों को अभी तक बोर्ड में पंजीकृत नहीं किया गया है। मौजूदा समय में निजी क्षेत्रों में वाणिज्य मकानों में कार्यरत मजदूरों का न पंजीकरण किया गया है और न ही नवीनीकरण हो रहा है। यह मजदूरों के साथ अन्याय है। यूनियन ने भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से मांग की कि असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को बोर्ड में शामिल किया जाए तथा मजदूरों की पंजीकरण प्रक्रिया को सरल किया जाए। इस अवसर पर पुरुषोत्तम, हीरा सिंह, संजय, श्रवण सिंह, जसवंत, नरेंद्र सिंह सहित चार दर्जन से अधिक मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें