अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के कुछ मतदान केंद्र भवनों के नामों में संशोधन किया गया है। यह संशोधन पाठशालाओं के स्तरोन्नत होने के कारण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नाहन और रेणुकाजी के मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ नामों में संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र नाहन के मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला क्यारी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी, धोबघाट, राजकीय माध्यमिक पाठशाला तारपुर चयासी से राजकीय उच्च पाठशाला तारापुर चयासी, मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जामली से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जामली, राजकीय उच्च पाठशाला जाबल का बाग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग, मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगलाभूड़ से राजकीय उच्च पाठशाला जंगला भूड़, मतदान केंद्र खैरवाला-सिंबलवाला राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढाकवाला से राजकीय उच्च पाठशाला ढाकवाला, मतदान केंद्र मात्तर को राजकीय उच्च पाठशाला मात्तर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मात्तर, मतदान केंद्र टोकियो को राजकीय माध्यमिक पाठशाला टोकियो से राजकीय उच्च पाठशाला टोकियो में परिवर्तित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र रेणुकाजी में एक मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला भजौंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भजौंड में परिवर्तन किया गया है।