फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में फिसलकर गिर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। एक ओर जहां ददाहू पंचायत क्षेत्र की गलियों का जीर्णोद्धार करके उनको पक्का करवा रही है। वहीं, ये गलियां लोगों के लिए मुसीबत भी बन गई हैं। यहां आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। ददाहू में मुख्य सड़क से अपर बाजार को जोड़ने वाली मध्य गली में आए दिन दर्जनों लोग फिसल रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही ददाहू पंचायत ने इस गली का जीर्णोद्धार करके इस पर टाइलें लगाई थीं लेकिन इन टाइलों पर हर दिन दर्जनों लोग फिसलकर गिर रहे हैं। ददाहू में अपर बाजार तक आने-जाने के लिए सभी लोग इसी गली का इस्तेमाल करते हैं। कई दुकानें भी इस गली में चल रही हैं। इसलिए यहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन पंचायत ने गली की सुंदरता बढ़ाने के लिए जो टाइलें लगाई हैं वह, ठीक नहीं हैं। मंगलवार की सुबह को भी तीन महिलाएं गिरकर चोटिल हो गईं। इससे वे पंचायत को कोसती नजर आईं। उधर, ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग ने बताया कि उन्हें भी टाइलों पर से लोगों के फिसलकर गिरने की शिकायतें मिल रही हैं। टाइलों को शीघ्र ही ठीक करवाया जाएगा। जरूरत हुई तो टाइलें बदल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें