फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान में सिरमौर लोक उत्सव 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर लोक उत्सव में कलाकार मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

चौगान में 23 से 29 दिसंबर तक होगा आयोजन
उत्सव में नए कलाकारों को भी दिया जाएगा मंच
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में डायनामिक युवा मंडल सिरमौर लोक उत्सव का आयोजन करेगा। 23 से 29 दिसंबर तक चलने वाले लोक उत्सव में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायकों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, नए कलाकारों को मंच देने के लिए युवा मंडल ऑडिशन भी आयोजित करेगा, जिससे नन्हें कलाकारों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। बुधवार को नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि इससे पहले भी युवा मंडल 2010 से 2013 तक लगातार चार साल तक सिरमौर लोक उत्सव का सफल आयोजन कर चुका है। इस वर्ष डायनामिक युवा मंडल नाहन सिरमौर लोक उत्सव का फिर आयोजन कर रहा है। इसमें नाटी किंग कुलदीप शर्मा, प्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज और मदन झालटा आदि कलाकारों के अलावा सिरमौर के भी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दल और जिला सिरमौर के कई स्थानीय कलाकारों को रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सिरमौर लोकउत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए डायनामिक युवा मंडल नाहन 16 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ऑडिशन करेगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिरमौर लोकउत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं को ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि मिस्टर और मिस सिरमौर 2018, वॉयस ऑफ सिरमौर, डांसर ऑफ सिरमौर, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, छोटे बच्चों की किड्स मॉडलिंग आदि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन में भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके माध्यम से चुने गए बच्चों और युवाओं को ही सिरमौर लोकउत्सव में भाग लेने दिया जाएगा। 23, 24 और 25 दिसंबर को तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े नई तकनीक के झूले, खाने-पीने के स्टॉल, मैजिक शो सहित कई शैक्षणिक संस्थाओं के स्टॉल्स, मौत का कुआं सहित मिनी सर्कस सहित मनोरंजन के कई अन्य साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें