फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलमा अंसारी और मंजीत ने जीती संगीत स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में चल रहा जिला स्तरीय कला उत्सव-2018 बुधवार को संपन्न हो गया। कला उत्सव में जिले भर के विभिन्न स्कूलों से आए नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संगीत (कंठ), संगीत (वृंद वाद्य), नृत्य व चित्रकला स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। उनकी प्रस्तुतियों का डाइट नाहन के विद्यार्थियों एवं विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने खूब आनंद लिया। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो के विजेता व उपविजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में संगीत (कंठ) स्पर्धा के छात्रा वर्ग में एसवीएन स्कूल नाहन की इलमा अंसारी ने पहला और कन्या स्कूल नाहन की हिमांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र वर्ग में राजकीय शमेशर वमापा (छात्र) नाहन के मंजीत ने पहले और रावमापा राजगढ़ के नितेश ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इसी प्रकार संगीत (वृंद वाद्य) स्पर्धा के छात्रा वर्ग में रावमापा सतौन की आंचल ने पहला और एसवीएन स्कूल नाहन की प्रेरणा ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। वहीं छात्र वर्ग में रावमापा सैनवाला के लक्ष्य ने पहला और रावमापा सुरला के मुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि नृत्य स्पर्धा के छात्रा वर्ग में रावमापा माजरा की गीतिका ने पहला और रावमापा चांदनी की समाइला ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं छात्र वर्ग में रावमापा राजगढ़ के अंकुश व रावमापा कफोटा के रविंद्र ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इसके अलावा चित्रकला के छात्र वर्ग में रावमापा राजगढ़ के विनय प्रथम तथा राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों के हरीश तोमर द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि, छात्रा वर्ग में रावमापा मोगीनंद की दीपिका ने पहले और रावमापा ग्लानाघाट की अनामिका ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। डाइट नाहन के प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गुप्ता व प्रतियोगिता के संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि कला उत्सव में पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव स्पर्धा के लिए किया गया है। यदि प्रथम स्थान पर रहने वाला विद्यार्थी किसी कारण वश राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग नहीं ले पाएगा तो उसके स्थान पर द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को राज्य स्तरीय स्पर्धा में जाने का अवसर दिया जाएगा। समापन अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल रहे नासिर यूसुफजई, मोहम्मद क्यूम, जितेंद्र पंवार, प्रो. राजेंद्र तोमर, अर्पिता शर्मा, मुनेश शर्मा, अरविंद्र कौर, दिनेश, मिस शबाना सहित शिवानी चौहान, शबनम शर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें