फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन स्तरीय प्राथमिक खेल कूद प्रतियोगिता नाहन में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन में जोन स्तरीय प्राथमिक खेलें शुरू
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन जोन की प्राथमिक पाठशालाओं की दो दिवसीय 24वीं खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय नाहन कैंट में शुरू हुई। प्रतियोगिता में केंद्र रामा धौण, केंद्र मॉडल नाहन और कैंट नाहन के 30 छात्र 26 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय उच्च पाठशाला कैंट के मुख्य अध्यापक महेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सबसे पहले गोला फेंक प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लड़कों के वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैंट के आयुष ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाहन मॉडल के राजू ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जोन प्रभारी लाल सिंह सीएचटी, सीएचटी चमन लाल, पीटीएफ प्रधान सुरेंद्र सिंह, शमशेर एचटी, भूपेंद्र एचटी, अंजना रावत, मांगेश लता, नीलम, रेणू, हिमानी, वनिता जोशी, बाबू राम, मोहन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें