फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वाले पुलिस कर्मी पर बिठाई विभागीय जांच

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ पुलिस महकमे ने विभागीय जांच बिठा दी है। सात दिन तक सेंट्रल जेल में रहने के बाद पुलिस कर्मी को विभागीय जांच का भी सामना करना पड़ेगा। जबकि, नियमानुसार 24 घंटे हिरासत में रहने के बाद कर्मचारी का सस्पेंड होना भी तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि नाहन शहर के दिल्ली गेट में बुधवार रात को नशे में धुत होकर एक व्यक्ति हुड़दंग मचा रहा था। इसकी सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो उसे थाना ले जाया गया। हुड़दंग मचाने वाला पुलिस महकमे में ही कांस्टेबल है। मामले को दबाने की बजाय पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाई। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां पर उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोकने के साथ सात दिन के लिए सेंट्रल जेल भेजा गया। इन तमाम सारी प्रक्रिया के बाद अब उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। जबकि, नियमानुसार उसका सस्पेंड होना भी जय माना जा रहा है। विभागीय जांच के बाद ही उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें