फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का काफिला रोकर बताएंगे पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री का काफिला रोक कर बताएंगे पानी की समस्या
विज्ञापन

जंगलाभूड में पेयजल किल्लत से परेशान हुए ग्रामीण
बारिश में बह गया चेकडैम, एक महीने से पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी के तहत आने वाले जंगलाभूड गांव में करीब एक महीने से पानी का संकट चल रहा है। गांव की लगभग एक हजार की आबादी पानी के लिए दर-दर भटक रही है। नदी-नालों का मटमैला पानी पीना विवशता बन गई है लेकिन, आईपीएच विभाग लोगों की कोई सुध नहीं ले रहा। थक हार कर अब ग्रामीणों ने जनमंच कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे आईपीएच मंत्री का रास्ता रोककर समस्या के समाधान की गुहार लगाने का फैसला लिया है। पंचायत उपप्रधान ने कहा है कि पांच अगस्त को दोसड़का में आईपीएच मंत्री का काफिला रोककर उन्हें समस्या से अवगत करवाया जाएगा। जंगलाभूड में इन दिनों पानी की भारी किल्लत चल रही है। बताया जा रहा है कि गांव को पेयजल देने के लिए बना चेकडैम बारिश में बह गया है। इस वजह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। तीस जुलाई को पंचायत ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद 31 जुलाई को आईपीएच के अधिशासी अभियंता ने मौके का दौरा किया और एक दिन में पानी की सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक पानी नहीं आया। पंचायत उपप्रधान प्यारे मोहन शर्मा ने बताया कि योजना में दो 75 एचपी और दो 125 एचपी के पंप थे लेकिन मौके पर 75 एचपी का एक ही पंप पाया गया। वह भी खराब चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पानी की जल्द सप्लाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आईपीएच मंत्री का काफिला रोककर समस्या से अवगत करवाया जाएगा। उधर, आईपीएच के सहायक अभियंता आशीष राणा ने बताया कि बारिश के कारण चेकडैम बह गया है। इस वजह से गांव में पानी की दिक्कत चल रही है। गांव की पाइप लाइन को अन्य पेयजल योजना से जोड़ा जा रहा है। शुक्रवार तक पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें